कानपुर, मार्च 23 -- चौबेपुर के महाराजपुर गांव में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक अशद अली ने बेटे रिहान अली से शराब पीने को मना किया था। इसे लेकर रात में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, सुबह रिहान का शव एक दुकान के पास लटका मिला। सुबह लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। चौबेपुर इंस्पेक्टर ने बताया मामले में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...