कानपुर, फरवरी 11 -- चौबेपुर के भीडुरी के मजरा पुरवा में साईं कालेज के पास नरेश शुक्ला उर्फ रमा शुक्ला का मकान है। इसमें शिवराजपुर दुबियाना निवासी 65 वर्षीय रमेश चंद्र दुबे किराए पर रहता है। मंगलवार रात एक बजे के करीब कमरे में तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते पूरा घर धराशायी हो गया। दीवार गिरने से राजेश शुक्ला की तीन बकरियां दब गईं। मौके पर पुलिस पहुंची। घायल एमएस चंद्र दुबे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मलबे में दबने से एक बकरी की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...