कानपुर, अप्रैल 15 -- चौबेपुर, संवाददाता। चौबेपुर कस्बे में चोरों ने दो ज्वैलरी दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात चोरी कर लिये। वहीं अमिलिहा गांव में ताला बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़ कर नगदी पार कर दी। कस्बे में रजत सविता की बाला जी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रजत मंगलवार की रात दुकान बंद कर गए थे। बुधवार की सुबह दुकान का ताला टूटने की जानकारी मिली। रजत मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरा टूटा मिला। अंदर दुकान से करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई थी। वहीं पास में मालों गांव के राजेश कश्यप की ज्वैलरी की दुकान है। इस दुकान का भी ताला टूटा मिला पर दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- दो वारदातों में नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी वहीं चौबेपुर के अमिलिहा गांव में चोरों ने अर्जुन कुरील के ताला बंद घर में घुस कर पंद्रह हजार की नगदी चोरी ...