चौबेपुर में घर का ताला तोड़ कर हुई चोरी
कानपुर, मार्च 15 -- चौबेपुर। चौबेपुर के रौतापुर गांव निवासी बलराम वर्मा के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने एक लाख के करीब जेवरात और 50 हजार की नगदी पार कर दी। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी। वहीं गांव में पशुपालक श्रीकृष्ण बाजपेई को चोरों ने कमरे में बंद कर दिया और उनकी एक भैंस चोरी कर ले गए। चौबेपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने कहा चोरों की तलाश की जा रही है। रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.