वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र में किशोरी को बंधक बनाकर 20 दिन तक गैंगरेप में आरोपी सहपाठी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। एक अन्य फरार है। मामले में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।

घटना का विवरण सारनाथ के एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि पीड़ित किशोरी 30 मई को आरोपियों की चंगुल से मुक्त हुई। मामले में मुकदमा दर्ज उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। एडीसीपी ने उसका बयान दर्ज कराया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि वह 11 मई को स्कूल जोन के लिए घर से निकली। वह लापता हो गई। काफी तलाशी के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस बीच, 30 मई को वह घर लौटी। उसने आपबीती बताई। बताया कि उसे बंधक बनाकर उसके साथ 20 दिन तक दुष्कर्म किया। उसे...