अयोध्या, मार्च 24 -- जानाबाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत चौबेपुर केरालाल खां में चैत्र मास की अष्टमी से शुरू होने वाली श्रीराम कथा को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए आयोजन समिति के लोगों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हजारों की भीड़ जुटाने के लिए आधे दर्जन से ज्यादा प्रचार वाहनों को प्रचार प्रसार में लगाया गया है। वहीं 10 हजार से ज्यादा आमंत्रण पत्रों को लेकर राम भक्तों की टोली घर-घर जनसंपर्क कर रही है। क्षेत्र को होर्डिंग बैनरों से सजाया जा रहा है। बैठक करके अग्रिम रूपरेखा तैयार कर समीक्षा भी की गई। बैठक में प्रचार प्रसार समिति के प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र मिश्रा के संयोजन में 10 राम भक्तों की टोलियां गांव-गांव आमन्त्रण पत्रो को वितरित करते हुए कथा मे पहुंचने का आमंत्रण दे रही है। मुख्य व्यवस्थापक नीरज पाठक शास्त्री है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.