घाटशिला, मई 6 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड स्थित ग्राम-पंचायत सरडीहा में संकीर्तन के लिए कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं। नौ मई से हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि नौ मई को गंधाधिवास हरि नाम संकीर्तन आरंभ होगा। संकीर्तन के अंतिम दिन 13 मई को दधि उत्सव और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। चौबीस प्रहर हरि नाम संकीर्तन में प्रतिदिन पश्चिम बंगाल और झारखंड की महिला और पुरुष संकीर्तन मंडलियों की ओर से संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। अंतिम दिन रात को लीला कीर्तन पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुत करेंगे। कमेटी के सदस्य लोकेश राणा, स्वपन दास, पिंटू चंद, जयंत राणा, रतिलाल राणा, चंडी राणा समेत सुमन दास, अमरेंद्र आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: पानीबांका गांव में नौ मई से होगा चौबीस प्रहर अखंड हरि...