फरीदाबाद, दिसम्बर 25 -- फरीदाबाद। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत फरीदाबाद पुलिस ने 24 दिन में 1097 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 139 मामले दर्ज कर 238 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भारी मात्रा में नशा, हथियार, शराब और जुआ सामग्री बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 29 देसी कट्टे, 4 पिस्टल, 8 कारतूस, 23 किलो 723 ग्राम गांजा, 22.95 ग्राम स्मैक, 1663 बोतल देसी और 312 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जुए से जुड़े मामलों में 31,970 रुपये भी जब्त किए गए। प्रवक्ता के अनुसार 24 दिसंबर को क्राइम ब्रांच ने डबुआ क्षेत्र से एक आरोपी को 1.150 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-30 ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को देशी कट्टे के साथ पकड़ा। इसी टीम ने सट्टा खाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 10,...