सीवान, सितम्बर 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे में विभिन्न मामलों में 54 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: छापेमारी अभियान में 57 लोगों की गिरफ्तारीआरोपितों की गिरफ्तारी इस दौरान 47 वारंट व दो कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया। पुलिस की कार्रवाई में 1 हजार 378.200 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार शराब से जुड़े मामलों में 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। हत्या के प्रयास के मामले में दो, पॉक्सो एक्ट के तहत तीन व चोरी के मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, वारंट के मामलों में 20 और अन्य मामलों में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। विशेष अभियान के दौरान 1 हजार 378.200 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने तीन दो पहिया वाहन, दो चारपहिया वाहन, एक ब...