आजमगढ़, सितम्बर 21 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तीन दिनों से लगातार वृद्धि जारी है। चौबीस घंटे में जलस्तर में10 सेमी की वृद्धि हुई। बदरहुआ गेज पर खतरा बिंदु के करीब घाघरा का जलस्तर पहंुच गयी है। कटान होने से तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गयी है। शनिवार की सुबह आठ बजे शारदा, गिरजा, सरयू बैराजों से कुल 297152 लाख क्युसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद बाढ़ चौकियां सक्रिय हो गयी है। जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी नाव का संचालन न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जलस्तर के उतार चढ़ाव के कारण घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों के उपजाऊं भूमि की कटान कर रही है। अचल नगर, उरदिहा, गांगेपुर, परसिया, सहबदिया में उपजाऊ जमीन काटते हुए आबादी की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.