रामनगर, जून 26 -- रामनगर, संवाददाता। जस्सागांजा में खनन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। गुरुवार को गांव की 82 वर्षीय भागीरथी देवी, 81 वर्षीय लच्छू देवी, 80 वर्षीय मुन्नी जोशी, 75 वर्षीय बसंती देवी और 65 वर्षीय जानकी नौटियाल भूख हड़ताल पर बैठीं। 24 घंटे भूख हड़ताल में बैठने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचे तो शुक्रवार को ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिलाओं को जूस पिलाकर भूख हड़ताल तुड़वाई। ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि बुजुर्ग महिलाओं की हालत को देखते हुए उनको जूस पीलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई गई है। इसके बाद शुक्रवार को पूर्व ग्राम प्रधान निधि मेहरा, सपना जोशी, राधा जलाल, उमा मेहरा, बीना नेगी, दीपक शर्मा, राजू बिष्ट, योगिता गोस्वामी ने क्रमिक भूख हड़ताल को जारी रखा। यह भी पढ़े...