मऊ, अप्रैल 3 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित मोबाइल के होलसेल की दुकान में बुधवार की देर रात लाखों रूपये के मोबाइल फोन चोरी मामलें में 24 घंटे बाद भी चोरों का कोई सुराग नही लगा है। ऐसे में व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हालांकि पुलिस टीम कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं है। और जल्द ही चोरी का पर्दाफाश करने की बात कह रहीं है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहादतपुरा निवासी राजेन्द्र अग्रवाल की सहादतपुरा पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर मोबाइल की होलसेल दुकान से बुधवार की रात चोर पीछे दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए थे। चोर दुकान के अंदर रखे लाखों रूपये के महंगे मोबाइल फोन सेट चुरा ले गए थे। जिसके बाद से ही चोरों को लेकर शहर में दहशत बनी हुई है। वहीं 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चो...