प्रयागराज, फरवरी 18 -- माघ मेला क्षेत्र के पीपा पुल संख्या चार के पास मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान डूबे कार्तिक का चौबीस घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। वाराणसी से आई एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को पुलिस और गोताखोरों के साथ मिलकर दिनभर सघन सर्ज ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। झूंसी के चार दोस्त सत्यम, शिवम, कार्तिक व आदित्य मंगलवार को गंगा स्नान करने गए थे। इसी बीच गहरे पानी में जाने से कार्तिक व आदित्य डूब गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मंगलवार को ही आदित्य का शव बरामद कर लिया था, जबकि कार्तिक का कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन बुधवार को भी कार्तिक का पता नहीं चल सका। कार्तिक की मां और बहनें घाट पर ही टकटकी लगाए बैठी रहीं। नई झूंसी चौकी प्रभारी हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह एकबार फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.