इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- बसरेहर, संवाददाता। चौबिया क्षेत्र में खेतों में जेसीबी लगाकर पिछले कई दिनों से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है मिट्टी के इस खेल को लेकर शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने खनन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है रात दस बजे से सुबह चार बजे तक क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन किया जाता है। भूटा से कर्री, बरालोकपुर, अणुपुर गांव से चौबिया पड़ाव रैपुरा, मसनाई गांव से रमपुरा समेत करीब आधा दर्जन जगहों पर ट्रैक्टर और डंपर के जरिए खेतों से जेसीबी द्वारा मिट्टी खोदी जा रहीं हैं।स्थानीय थाना पुलिस ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। हद तो इस बात की है कि कोई अधिकारी मौके पर भी नहीं पहुंचा। जिस कारण मिट्टी का अवैध खनन करने वाले लोग लगातार खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.