प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फॉल्ट, तार जलने और मरम्मत कार्यों के कारण बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। चौफटका, दायराशाह अजमल, बैरहना, बैदनटोला, करेली, अल्लापुर और राजरूपपुर समेत कई क्षेत्रों के लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- फॉल्ट और मरम्मत कार्य से कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजलीबिजली आपूर्ति ठप चौफटका इलाके में मंगलवार आधी रात को लगातार फॉल्ट आने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पहले तार जला और फिर जंपर उड़ गया। मरम्मत के लिए पहुंची टीम को जांच में पता चला कि शॉर्ट सर्किट के कारण तीनों तार पूरी तरह जल चुके हैं। रात में मरम्मत संभव न होने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में रहा। बुधवार सुबह ...