मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रामीण महिलाएं गांवों की अलग-अलग बस्ती में अनोखा शिक्षा चौपाल लगा रही हैं। बच्चों को स्कूल नहीं भेजने पर ये महिलाएं सवाल भी पूछ रही हैं। जिले की 160 ग्रामीण महिलाएं दलित बस्तियों में शिक्षा चौपाल लगा रही हैं। अभिभावकों, बच्चों को बुलाकर स्कूल नहीं जाने के कारणों पर ये महिलाएं चर्चा करती हैं। ज्योति महिला समाख्या, शिक्षा विभाग और मंत्रा फॉर चेंज के सहयोग से यह पहल की गई है। शिक्षा चौपाल के बाद बदलाव भी आ रहा है। पढ़ाई छोड़ने के वर्षों बाद बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया जा रहा है। जिले में अबतक 800 टोलों में 1500 शिक्षा चौपाल लगाई जा चुकी है। झुग्गी-झोपड़ियों एवं कमजोर तबकों के बच्चे भी स्कूल जाएं और पढ़-लिखकर अपने सपनों को पूरा कर सके, बाल विवाह का शिकार होकर अपनी जिंदगी को नरक न बना ल...