आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेतृत्व में क्षेत्र के करनपुर इटौरा सहित आधा दर्जन गांवों में चौपाल लगाकर सुभासपा ने एसआईआर के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने लोगों को मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में न दंगा हुआ न कर्फ्यू लगा। योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था का राज कायम है। अहरौला- कप्तानगंज मार्ग बनने से क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। इस कार्यक्रम में आयोजक यशवंत चौबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, राकेश गोंड, कुलदीप राजभर, रमाशंकर राजभर, प्रतीक चौबे, संतराम, रामचंद्र, सुनील चौबे, सुरेश चौबे, मोनू तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...