चौपाल लगाकर शहीद वंशज ने लोगों की समस्याएं सुनीं
गोरखपुर, मई 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद बाबू बन्धु सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू चौरीचौरा विधानसभा में हर गांव में जाकर चौपाल लगा रहे हैं और ऐतिहासिक धरती के क्रांतिवीरों के योगदान और उनके समर्पण को लेकर जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने ब्रह्मपुर व सरदारनगर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम सभाओं में कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनता के साथ बैठक किया। चौपाल के माध्यम से जनता की समस्या सुनी तथा पार्टियों द्वारा बाहरी प्रत्याशियों का चयन पर भी चर्चा की। अजय सिंह टप्पू ने कहा कि बाहरी लोगों को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी धरती के लोग चौरीचौरा को बचाने के लिए सोचें और निर्णय ले। जनता जाति धर्म और पार्टी से ऊपर उठकर अपना निर्णय ले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए संकल्पित है, लेकिन ग्रामीणों की मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.