देवरिया, मार्च 28 -- खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरहवां में पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने मौजूद लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में थाने को सूचना दें और आपसी लड़ाई-झगड़े से बचें। उन्होंने बताया कि एक बार एफआईआर दर्ज होने के बाद युवाओं को नौकरी सहित अन्य क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए छोटे विवादों का निस्तारण गांव स्तर पर आपसी समझौते से कर लेना चाहिए।चोरी की घटना, महिला के साथ हो रहे उत्पीड़न, छात्रों के साथ किसी भी तरह की दिक्कतें हो तो सम्बंधित हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना देने चाहिए। चौपाल में पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी। महिला कांस्टेबल ने महिलाओं को आपातकालीन व नि:शुल्क हेल्पलाइन ...