कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' अंतर्गत कौशाम्बी ब्लॉक के रसूलपुर बड़गांव में ग्राम चौपाल लगाया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाए। नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। गांव में गठित स्वयं सहायता समूह एवं लखपति दीदियों की जानकारी प्राप्त करते हु...