बलरामपुर, मई 16 -- जरवा, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी के ग्राम रनियापुर पहाड़पुर में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी शिवांश, खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान, सीएचसी गैसड़ी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, पूर्ति निरीक्षक गिरीश वर्मा व सनत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान को दिए। चौपाल के दौरान फरियादी खतीजा ने राशन कार्ड से नाम कटने और साजिदा ने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की समस्या रखी। इस पर पूर्ति निरीक्षक सनत कुमार सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहन होने के कारण नाम काटा गया है, जबकि साजिदा को नाम जोड़ने की प्रक्रिया समझाते हुए ग्राम कोटेद...