चौपाल में हर घर नल योजना से पानी न मिलने की शिकायत
मिर्जापुर, मई 1 -- जिगना। क्षेत्र के कोठरां मिश्रान एवं भावां गांव में स्थित पंचायत भवनों पर शुक्रवार को आयोजित चौपाल में हर घर नल योजना की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया पाइपलाइन ध्वस्त होने के कारण नलों से एक बूंद भी पानी नहीं टपकता। कोठरां मिश्रान में नोडल अधिकारी एडीपीआरओ प्रेमदास ने यह कहते हुए ग्रामीणों को दिलासा दिया कि जल जीवन मिशन की लापरवाही से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। ढाई हजार से अधिक आबादी वाले कोठरां मिश्रान गांव में अबतक प्राथमिक विद्यालय नहीं खोले जाने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। एडीपीआरओ ने फार्मर रजिस्ट्री के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय का ताला बंद रहने का मामला उठाया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय के सामने गंदगी देखकर एडीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.