लखीमपुरखीरी, जून 6 -- रमियाबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत तेलियार में आयोजित चौपाल ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनको सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। गांव के विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल, आवास, मनरेगा व अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। बीडीओ श्रद्धा गुप्ता ने ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत सचिव तौसीफ अहमद,ग्राम प्रधान अमर सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सर्वेश कुमार ने भी ग्रामीणों से संवाद कर ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों की जानक...