गोरखपुर, फरवरी 28 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा नगर पंचायत में शनिवार को वार्ड संख्या चार और तेरह के कोटिया, भुईधरा, मंझरिया और बस्तियां महमूद में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी गांवों में समस्याओं की भरमार रही। विभिन्न वार्डों में आयोजित चौपाल में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन उर्फ मुन्ना सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी मनोज सिंह ने सभी समस्याओं को जल्द ही निस्तारित किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया, प्रतिनिधि नवीन उर्फ मुन्ना सिंह, सभासद प्रतिनिधि सत्यवान गुप्ता, गौरव कुमार, पवन, गणेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...