उरई, जनवरी 29 -- कोंच। कोंच विकास खंड के पहाड़गांव में कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण किसानों, श्रमिकों और आम जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने मनरेगा योजना में हुए बदलावों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अब इस योजना का नाम 'विकसित भारत जी राम जी' कर दिया गया है। इसके तहत ग्रामीण मजदूरों को 100 के बजाय 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.