महाराजगंज, सितम्बर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सिसवा अमहवा परिसर में मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण के तहत चौपाल लगी। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना की मौजूदगी में अफसरों की पूरी टीम डटी रही। खासकर महिलाओं को सुविधाओं व योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। समस्याओं के निराकरण का निर्देश संबंधित अफसरों को दिया गया। दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व उत्थान, नारी सम्मान, महिला स्वावलंबी बनाए जाने के लिए महिला आवास, घरौनी, महिला के नाम राशन कार्ड तथा स्टाम्प में छूट आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। महिलाएं अपनी एकजुटता बनाए रखे तथा किसी अफवाह का शिकार न बने। आगे आवें और अपने हाथ को मजबूत बनाएं। टोल फ्री नम्बर 1090, 1076 व 109...