इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- भरथना। मिशन शक्ति एंटी रोमियो अभियान के तहत भरथना क्षेत्र के गांव अदलीपुर स्थित पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने किया जहां बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं। चौपाल के दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य बताते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को समझाया गया कि किसी अंजान व्यक्ति को ओटीपी न दें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें। पुलिस ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपराध की स्थिति में तुरंत सहायता लेने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक समेत महिला सिपाही गीता देवी, रजनी सिंह, आशुतोष नवीन सम...