औरैया, जुलाई 17 -- मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को ग्राम जगतपुर में आयोजित चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा और 108 एंबुलेंस सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की ...