झांसी, अप्रैल 18 -- झांसी (मऊरानीपुर)। ग्राम पंचायत भवन भण्डरा में प्रधान नईमुद्दीन खां की मौजूदगी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल के दौरान श्रम विभाग की ओर से भण्डरा गांव के श्रमिकों के 10 नए पंजीकरण खाते खोले गए। साथ ही श्रमिकों को श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत नए आवेदन भी भरवाए गए। चौपाल में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता और...