चौपाल में पेयजल संकट का ग्रामीणों ने उठाया मुद्दा
मिर्जापुर, जून 6 -- जिगना। क्षेत्र के जासा बघौरा एवं बजटा गावों में पंचायत भवनों पर संपन्न हुई चौपाल में जल जीवन मिशन की मनमानी के चलते गर्मी के मौसम में पानी की परेशानी का मामला छाया रहा। बजटा गाँव के चकिया,जोड़उरा एवं अन्य मजरों में नल से जल नहीं निकलने को लेकर ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। नोडल अधिकारी अरुण मिश्रा ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कर माहौल शांत किया। सेक्रेटरी मुश्ताक अहमद ने जनता की समस्या सूचीबद्ध किया। प्रशासक ऊषा देवी ने अध्यक्षता की। जासा बघौरा गाँव की चौपाल में डीपीआरओ राम यतन यादव ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त गावों के नागरिकों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर सेमिनार, रैली और वृक्षारोपण का आयोजन विधायक रिंकी कोल ने कंपोजिट विद्यालय परिसर में आम का पौधरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.