सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ क्षेत्र के न्याय पंचायत मड़वा के प्राथमिक विद्यालय नकथर में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें निपुण भारत मिशन की गतिविधियों पर चर्चा हुई। नोडल शिक्षक संकुल पप्पू यादव ने कहा कि समाज के सहयोग के बिना निपुण भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने कहा कि शासन द्वारा बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं। कहा कि स्कूलों में बच्चों के नामांकन और ठहराव में अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। एसएमसी अध्यक्ष राम विलास यादव, ग्राम प्रधान पाटेश्वरी प्रसाद, बिंदू, प्रतिभा, केशव, लक्ष्मीबाई, संजय विश्वकर्मा, अमरेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.