सहारनपुर, जून 13 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव दूधली में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिलाया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने लोगों को बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, स्वच्छ शौचालय, किसान सम्मान निधि, ग्रामीण स्वच्छ पेयजल योजना और कन्या सुंगला जैसी योजनाओं का पात्र लोगों को सरकार लाभ दिला रही है। चौपाल में दो ग्रामीणों ने अपने परिवार के लिए आयुष्मान कार्ड जारी कराने की राज्यमंत्री से मांग की। यह भी पढ़ें- ग्राम सादिकपुर रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकार...