गंगापार, जून 27 -- ग्राम सचिवालय मवैया कला में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम सभा के लोगों ने अपनी समस्या को रखा। जिसमें सामान्य समस्याओं का समाधान करते हुए अन्य समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने को कहा। प्रशासक संतोष सिंह ने पिछले 5 वर्ष के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा तथा अंत में आये हुए सभी विभागों के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप सुरेन्द्र सिंह यादव (सीडीपीओ) बाल विकास विभाग, राजीव कुमार, मनोज कुमार सिंह, संध्या सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...