बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- भाजपा के ग्राम व बस्ती चलो अभियान के तहत सभासद संदीप यादव के आवास पर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा रहे। सुरेश चंद शर्मा ने केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा कर लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी ने भी सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। भाजपा नेता सुंदरपाल तेवतिया ने कहा कि भाजपा गरीबों की पार्टी है। गरीबों का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। इस अवसर पर डॉ शोभा आनंद, मंडल महामंत्री शरद गर्ग, नगर मंत्री हैप्पी वर्मा, डॉक्टर परिचय अग्रवाल, रविंद्र यादव, पवन यादव, छाया यादव, बबलू ठाकुर, प्रभात मुद्गल, गौरव यादव, अनुज यादव, हेमंत शर्मा, चेतन शर्मा, सविता शर्मा, प्रेम यादव...