कन्नौज, अप्रैल 17 -- विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरकरनपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। वहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने गांव की नालियों की सफाई कराए जाने की मांग की। ग्राम पंचायत हरकरनपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। यहां खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक ग्रामीण ने शौचालय दिलवाए जाने की मांग की। इसके साथ ही एक ग्रामीण ने पेंशन, आवास दिलाए जाने, एक ग्रामीण ने स्पॉसरशिप की मांग की। वहीं कई ग्रामीणों ने गांव की नालियों की साफ-सफाई कराए जाने की मांग की, जिससे गंदगी की समस्या से निजात मिल सके। चौपाल के बाद एक महिला की गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन किया गया। उधर, ग्राम पंचायत हरिहरपुर में आयोजित हुई चौपाल के दौरान भी ग्रामीणों की समस्याओं को रखा। इस पर ब्लॉक अ...