बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- भाजपा का गांव, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 20 के सभासद संजीव गोयल के आवास पर चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने चौपाल के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियां को गिनाया। चौपाल में आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में नगर के लोग व ग्रामीण पहुंचे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तेवतिया, डॉक्टर शोभा आनंद, महेश वर्मा, अनुराग तोमर, शरद गर्ग जितेंद्र कंसल, संदीप यादव, अज्जू गर्ग,हैप्पी वर्मा, दीपक गोयल, विशाल चौहान, गगन प्रजापति,हिमांशु सैनी मन्नू पंडित, उमा चौधरी, मीनू गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...