मुंगेर, जून 19 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड की भूना पंचायत में शुक्रवार को खरीफ कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम की फसलों की उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अशोक कुमार, बीटीएम वीरेंद्र कुमार, एटीएम अभिषेक कुमार और किसान सलाहकार मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान सुझाए। फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि वैज्ञानिक अशोक कुमार ने किसानों को प्रमाणित बीजों के उपयोग पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- धान, मक्का और अरहर की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरक प्र...