कटिहार, जून 18 -- फलका, एक संवाददाता। फलका प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर और रहटा पंचायत में कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को न केवल खरीफ फसलों की उन्नत खेती के गुर सिखाए गए, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प भी लिया गया। ​सालेहपुर पंचायत के हवा महल के समीप आयोजित किसान चौपाल की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने की। इस दौरान कृषि सलाहकारों ने किसानों को खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किसान चौपाल में कृषि योजनाओं की दी गई जानकारियांकृषि संबंधित जानकारियां बैठक में बीज चयन,संतुलित उर्वरक प्रयोग और जल संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई। किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए बताया गया कि यह न केवल भरपू...