अररिया, नवम्बर 28 -- अररिया, निज प्रतिनिधि नए कृषि रोडमेप के तहत आत्मा की ओर से जिले के सभी पंचायतों में 20 नवंबर से कृषि जन कल्याण चौपाल लगाकर किसानों को रबी की खेती से संबंधित जानकारी दी जा रही है। कृषि अधिकारी पंचायत स्तर पर पहुंचकर किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी के साथ उनकी समस्याएं भी सुनी जा रही है।आत्मा के उप परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार ने बताया कि इसके लिए विभाग द्वारा पूर्व में ही शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। कृषि विभाग ने जिले में रबी फसल की खेती के लिए लक्ष्य भी तय कर लिया है। लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2025-26 में जिले में एक लाख 32 हजार 455 हेक्टेयर में रबी की विभिन्न फसलों की खेती होगी। हर साल की तरह इस वर्ष भी सर्वाधिक एक लाख दो हजार 512 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का की खेती का लक्ष्य रखा गया है। मक्का के अलावा कृषि विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.