आजमगढ़, जनवरी 31 -- सरायमीर। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार की शाम को कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ मोर्चा के बैनर तले चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान काग्रेसियों ने अपने-अपने विचार रखकर आपत्ति जताई। पीसीसी सदस्य नदीम खान ने कहा कि सरकार के पास कोई जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं है। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने पर आपत्ति की है और कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर संचालित योजनाओं का नाम बदलना उचित नहीं है। चौपाल में केदार नाथ मौर्य, जिलाजीत मौर्य, नदीम, कपिल देव यादव,अब्बास, अजवद अरशद, हौसला प्रसाद, जमालुद्दीन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.