मिर्जापुर, नवम्बर 15 -- जिगना। क्षेत्र के जिगना एवं बिरोही ग्रामों में शुक्रवार को पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में आवास व शौचालय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सेक्रेटरी दिलीप यादव ने बताया कि आवास के लाभार्थियों का सर्वे कार्य पूरा कर मुख्य विकास अधिकारी को भेज दिया गया है। चयनित दिव्यांगों एवं अशक्तता ग्रस्त लोगों के लिए आवास की धनराशि अवमुक्त कर दिया गया है। जोकि शीघ्र ही उनके बैंक खाते में पहुँच जाएगा। जबकि क्रमांक संख्या के आधार पर पात्र जनों को आवास निर्माण के लिए धनराशि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू हो जाएगी। व्यक्तिगत शौचालय के लिए आनलाइन आवेदन की सलाह दी गई। जिगना में प्रधान सुरेंद्र सिंह माने तथा बिरोही में प्रधान आराधना सरोज ने अध्यक्षता की।प्रधानों ने आश्वस्त किया कि पात्र जनों के लिए आवास का सपना पूरा होने का समय आ रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.