चंदौली, मार्च 14 -- इलिया। शहाबगंज विकास खंड क्षेत्र के बरहुआ गांव में शुक्रवार को आयोजित मेगा चौपाल कार्यक्रम महज औपचारिकता बनकर रह गया। कार्यक्रम में जिले, तहसील और ब्लॉक स्तर के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना था कि जब अधिकारियों को कार्यक्रम में आना ही नहीं था तो मेगा चौपाल आयोजित करने का क्या औचित्य रह जाता है। वही फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीण मायूस होकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...