हाथरस, जून 13 -- सिकंदराराऊ: केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा शासन की मंशा के अनुरूप विकास खण्ड सिकन्द्राराऊ की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर कपसिया में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायकवीरेन्द्र सिंह राणा ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। यह भी पढ़ें- आमजन के हित में हुए ऐतिहासि...