चौपालों में छाया रहा गंदगी की समस्या का मुद्दा
कन्नौज, अप्रैल 10 -- विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों जगह ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने सफाई की समस्या का मुद्दा रखा। ऐसे में उन्हें आश्वस्त किया गया कि गांव में टीम लगाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत खोजीपुर में आयोजित हुई चौपाल में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव सफाईकर्मी न होने की शिकायत की। इस पर बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही गांव में सफाईकर्मियों की टीम लगाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही तीन ग्रामीणों ने शौचालय दिलाए जाने की मांग की। इसके साथ ही एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री आवास और एक ने स्पॉसरशिप योजना का लाभ दिलाए जाने को लेकर पत्र सौंपा। वहीं चौपाल के दौरान गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्म भी संपन्न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.