हजारीबाग, मार्च 25 -- चौपारण, प्रतिनिधि । रामनवमी को लेकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर बुधवार को चौपारण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि रामनवमी आस्था और मर्यादा का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना प्रशासन और आम जनता की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में शामिल दोनो समुदाय के लोगों ने मिल-जुलकर त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में बीडीओ नितेश भास्कर, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्...