हजारीबाग, मई 29 -- चौपारण प्रखण्ड प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। गुरुवार को विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत के साथ त्योहार की विशेष नमाज अदा की और अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रखंड प्रशासन और पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। संवेदनशील स्थलों और प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की गश्ती टीम लगातार क्षेत्र का जायजा लेती रही। इस दौरान बीडीओ नितेश भास्कर, सीओ संजय यादव, थाना प्रभारी पंकज कुमार आदि खुद क्षेत्र में मुस्तैद दिखे। प्रशासनिक सक्रियता के कारण पू...