हजारीबाग, सितम्बर 24 -- चौपारण के दनुवा घाटी में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, माथे पर गोली और गले में फंदे का निशान, दुष्कर्म की आशंका चौपारण प्रतिनिधि ​जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी के सांझा कट के समीप जंगल की झाड़ियों से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बुधवार को बरामद किया है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। उसके माथे पर गोली लगने के निशान की आशंका जताई जा रही है, जबकि गर्दन पर साड़ी के किनारे और रुमाल का फंदा लिपटा हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पूर्व दुष्कर्म हुआ हो। हालांकि थाना प्रभारी ने बिना जांच के तुरंत किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इंकार किया है। इस घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव की स्थिति बेहद खराब थी और उसमें कीड़े लग चुके थे। प्रथम ...