हजारीबाग, अगस्त 31 -- लगातार दूसरे दिन महाजाम से कराहा जीटी रोड चौपारण में 12 किमी तक थमे वाहनों के पहिये यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: चौपारण में महाजाम: 4 किमी का सफर 5 घंटे में, गड्ढों में तब्दील डायवर्जन से जीटी रोड पर थमे पहिये चौपारण प्रतिनिधिदूसरे दिन का जाम दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौपारण में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। रविवार के बाद सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। चौपारण से लेकर पिपरा, सिंघरावां तक करीब 12 किमी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उत्तर प्रदेश, बिहार से रांची, कोलकाता और ओडिशा की ओर जाने वाले यात्री बसें व बड़े मालवाहक वाहन घंटों इस जाम में फंसे रहे। हल्की बारिश ने स्थिति को और विकट बना दिया, जिससे छोटी गाड़ियों के चालकों और बस यात्रियों को अपने गंतव्य...