पिथौरागढ़, सितम्बर 28 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के चौपाता-बथौली सड़क में भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई है। सोमवार को स्थानीय महेन्द्र बिष्ट, प्रकाश धामी ने बताया कि सड़क के रौताखोली के पास एकाएक भूस्खलन होने से सड़क मिट्टी से पट गई है। जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए है। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र से कई लोग अपने कामों के लिए जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे लेकिन सड़क में मलवा आने से यात्री सड़क के दूसरे किनारे फंस गए है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क से मलवा हटाकर यातायात सुचारू करने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: कठपतिया-रीठाखानी सड़क खुलने से राहत यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: रज्युड़ा के पास मलवा आने से सड़क बंद यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: रज्यु...