मुरादाबाद, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के ग्राम पीलकपुर गुमानी में चौपाई के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीलकपुर गुमानी निवासी विनोद कुमार पुत्र रामचंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई महेश पुत्र रामचंद्र सिंह 4 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे अपने नए मकान से पुराने मकान की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव में डलुआ के घर के पास तिराहे पर पहुंचा, वहां पहले से खड़े दीपक व बाबू पुत्रगण ऋषिपाल, देवेंद्र पुत्र डलुआ, जयप्रकाश उर्फ टाइगर पुत्र किशन सिंह तथा रोहित पुत्र राजेश सिंह ने चौपाई के पैसे मांगने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान सभी ने मिलकर महेश के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान बा...